दरवाजे या बैग को छूते ही क्यों लगता है जोर का झटका? शायद ही पता होगी इसके पीछे की साइंस

आपने अक्सर यह गौर किया होगा कि किसी चीज या व्यक्ति को छूते ही अचानक करंट (Current) जैसा महसूस होता है। ऐसा कई बार होता है और बिल्कुल असली बिजली के झटके की तरह ही होता है। हालांकि हैरानी का बात यह है कि ये करंट (Static Electricity) बिना बिजली कनेक्शन के लगता है। इसके पीछे एक साइंटिफिक वजह होती है। आइए जानते हैं यह वजह।

क्या है करंट लगने का साइंस

किसी चीज को छूने पर लगने वाले करंट के पीछे पूरा साइंस है, जिसे आज हम आपको बताने वाले हैं। बचपन में हम सभी ने साइंस में यह पढ़ा होगा कि हमारे आसपास मौजूद सभी चीजें परमाणु यानी एटम (Atom) से बनी होती हैं। ये एटम इतने छोटे होते हैं कि इन्हें बिना माइक्रोस्कोप के देखना लगभग नामुमकिन होता है। यह एटम 3 कणों इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से मिलकर बने होते हैं। इन तीनों कणों में इलेक्‍ट्रॉन का चार्ज नेगेटिव (-) होता है, प्रोटॉन में पॉजिटिव (+) चार्ज होता है और न्यूट्रॉन बिल्कुल न्‍यूट्रल होता है।


HighLights
अक्सर किसी चीज या व्यक्ति को छूते की करंट लगता है।
यह काफी आम है, जिसे लगभग हर कोई महसूस करता है।
इसके पीछे बेहद दिलचस्प वजह है, जिसे कम लोग भी जानते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version